नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को पांच दिन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।
राजेंद्र कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक कंपनी और कुछ अन्य लोगों को लाभ पहुंचाने और 9.5 करोड़ रुपये का ठेका देने का आरोप है।
dharmpath.com dharmpath