पिल्ले ने मोदी को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले ने बीमार चल रहे एक अन्य पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद की आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का शुक्रिया अदा किया है।

राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद इस समय बीमार हैं और उनका इलाज गुडगांव के मेदान्ता अस्पताल में चल रहा है।

पिल्ले ने एक बयान में कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह, भारतीय रेलवे, रेल मंत्री सुरेश प्रभू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शाहिद को दी गई मदद के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।”

शुक्रवार को पिल्ले ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों और संघों से लीवर और किडनी की बीमारी के जूझ रहे अर्जुन अवार्ड विजेता शाहिद के इलाज के लिए मदद की अपील की थी।

पिल्ले की अपील पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे ने अपने मौजूदा कर्मचारी शाहिद के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद खेल मंत्रालय ने भी उन्हें 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।

ओलम्पिक पदक विजेता के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493