मार्सेली (फ्रांस), 5 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 में बुधवार को वेल्स के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से डिफेंडर पेपे के खेलने पर संदेह है।
मंगलवार को टीम के साथ हो रहे प्रशिक्षण से अलग फीजियोथेरेपिस्ट ने पेपे की जांच की, जिसके कारण उनके मुकाबले में शामिल होने के अवसर कम लग रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सोमवार को पेपे ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया। हालांकि, वह जांघ की चोट से भी जूझ रहे हैं और मंगलवार को केवल 15 मिनट तक ही टीम के साथ अभ्यास कर पाए।
रियल मेड्रिड के डिफेंडर ने अपनी शारीरिक स्थिति की जांच के लिए थेरेपिस्ट के साथ काम किया।
पुर्तगाल मंगलवार को ही लियोन के लिए रवाना होगा, जहां बुधवार को उसका मुकाबला सेमीफाइनल में वेल्स के साथ होगा।
dharmpath.com dharmpath