देर से मिली जानकारी के मुताबिक, रेवतीपुर के बलुआ टोला निवासी रमाशंकर राम (55) दिलदारनगर में सुधांशु चतुवेर्दी के मकान में किराये पर रहकर वहीं मोची का कार्य करते थे। रमाशंकर राम की पत्नी का छह वर्ष पहले निधन हो गया था। दिवाली की रात अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर और गुप्तांग काटकर रमाशंकर राम की हत्या कर दी। लोगों को इस घटना की जानकारी गुरुवार की दोपहर में मिली। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक पुलिस और परिवार वालों को दी।
पुलिस रमाशंकर की हत्या के पीछे ‘आशनाई’ को कारण मान रही है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
dharmpath.com dharmpath