दपसौरा चांदपुर जिला फतेहपुर निवासी रामबाबू की बेटी निशा (18) मोहल्ले के लोगों के साथ यमुना में स्नान करने गई थी। स्नान करते समय वह नदी में डूब गई। ढाई घंटे की खोजबीन के बाद जब कांटा डाला गया तो निशा को बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल हमीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। फतेहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath