बैतूल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में चालक की लापरवाही के चलते मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 19 घायल हुए है। इनमें 16 महिलाएं हैं।
चिचोली थाना से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ग्राम बोदी जूनावानी के पास मंगलवार को मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक दूसरे ट्रैक्टर चालक से प्रतिस्पर्धा कर रहा था, तभी चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे एक गड्डे में उतरकर पलट गया। ट्रॉली में सवार तीन महिलाएं मुन्नी पति जुगराम वरकड़े (40), रजनी पति संजू उइके (34)और रामकली पति राजू उइके (30) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 19 लोग घायल हो गए, जिसमें 16 महिलाएं हैं। चार की हालत गंभीर है। सभी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने संवाददाताओं को बताया है कि इस हादसे में जिन तीन महिलाओं की मौत हुई थी, उनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायलों का उपचार जारी है।
dharmpath.com dharmpath