उप्र : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अंदेशा

युवक के भाई का कहना है कि उसकी भाभी का पड़ोसी बीमा एजेंट से प्रेम संबंध थे। उसे संदेह है कि बीमा एजेंट ने उसके बड़े भाई को जलाकर मार दिया।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र माधौगंज के बघियारी गांव निवासी रामशरण (45) माधौगंज कस्बे में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहकर मंडी में ठेलिया चलाकर भरण पोषण करता था। शनिवार की देर शाम उसे झुलसा हुआ पाया गया। उपचार के लिए उसे माधौगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के भाई मालू ने भाई की मौत को हत्या बताया है। उसने बताया कि वह जहां किराये पर रहता था, वहीं पड़ोस में एक बीमा एजेंट विनोद भी रहता है। विनोद का उसके घर आना-जाना था। रामशरण की पत्नी रामलली के विनोद से प्रेम संबंध बन गए। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ और पंचायत भी की गई। विनोद हर बार रामलली से दूर रहने की कसम खाता था, लेकिन दो चार दिन बाद कसम भूल जाता था।

मालू का आरोप है कि शनिवार को भी प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ। विनोद व रामलली ने मिलकर रामशरण को पहले पीटा, फिर मंडी के पीछे ले जाकर उसके शरीर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

मालू ने बताया कि झुलसे हुए रामशरण को गांव के प्रधान रमेश ने माधौगंज मंे भर्ती कराया और घटना की सूचना उसे दी। मृतक रामशरण के दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493