उप्र : युवक ने थाने में फांसी लगाई, एसओ सहित 3 निलम्बित

पुलिस के अनुसार, युवक को दहेज हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत के अबुल कलाम नगर निवासी जाकिर हुसैन को दहेज हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया था। उसे थाने में स्थित पुरुष बंदीगृह में रखा गया था। इस दौरान जाकिर हुसैन ने अपनी शर्ट के सहारे रौशनदान से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जब पुलिस कर्मियों ने सलाखों के अंदर जाकिर को फंदे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और एस.पी. मुनिराज जी के अलावा ए.एस.पी. जियालाल यादव सहित कई थानों की पुलिस सैयदराजा थाने पहुंच गई।

जिलाधिकारी ने जहां घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, वहीं एस.पी. ने प्रथम ²ष्टया कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव के अलावा एक दीवान और पहरे पर तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, मृतक जाकिर हुसैन उच्च प्राथमिक विद्यालय बरंगा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। उसका एक छोटा बच्चा भी है। मृतक के साले गौहर अंसारी ने अपने बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा सैयदराजा थाने में पंजीकृत कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493