उप्र : योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्र अनुदान दोगुना किया

गोरखपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी और दुर्लभ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आर्थिक अनुदान 50 हजार रुपये से बढ़ाकर लाख रुपये कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों की परेशानियों व समस्याओं पर गौर करते हुए दिल्ली के आस-पास राज्य में किसी उपयुक्त स्थान पर कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराए जाने का भी निर्णय लिया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इस भवन के निर्माण से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आने जाने वाले प्रदेश के तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493