जबलपुर आयुध निर्माण फैक्ट्री में विस्फोटों के बाद आग लगी

जबलपुर, 25 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में शनिवार की देर शाम को बमों के धमाकों के बाद आग लग गई। प्रशासन ने आग पर काबू पाने का दावा किया है।

जबलपुर के कलेक्टर एम.सी. चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि आयुध निर्माण फैक्ट्री के एफ-तीन सेक्शन में देर शाम को अचानक बमों में कई विस्फोट हुए और आग लग गई। इस आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इन धमाकों में कोई घायल अथवा हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को इटारसी स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में भी एसिड टैंक में धमाका हुआ था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493