उप्र : राजनाथ 3 दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे

लखनऊ , 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद व देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। तीन दिनों तक वह राजधानी में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नरेंद्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा करने पर शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह भी केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्य का रिपोर्ट कार्ड लेकर यहां पहुंचे हैं।

गृहमंत्री रविवार से लखनऊ में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ 23 से 25 मई तक लखनऊ में रहेंगे।

लखनऊ पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह सरकारी आवास पर लोगों से मुलाकात भी करेंगे। रविवार सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह गोमतीनगर स्थित संगीत कला अकादमी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह पूर्वाह्न् 11़ 30 बजे हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में महामना भारतरत्न समारोह में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493