दिल्ली : स्कूल के तरणताल में डूबकर बच्चे की मौत

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के एक सरकारी स्कूल के तरणताल में तैराकी सीखने के दौरान एक 13 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी दिल्ली के फरश बाजार स्थित सरकारी स्कूल ‘बाबू राम स्कूल’ में शुक्रवार को शाम 6.0 बजे के करीब यह दुर्घटना घटी। मृत बालक की पहचान मुकुल शर्मा के रूप में कर ली गई है।

डीएवी स्कूल में कक्षा आठ के छात्र मुकुल को उसके साथ तैर रहे लोगों ने तरणताल से बाहर निकाला।

एक पुलिस अधिकारी ने पीड़ित के चचेरे भाई विकास के हवाले से कहा, “तरणताल में तैरने के लिए उतरने के 30 मिनट बाद मुकुल की डूबने से मौत हुई।”

पुलिस ने बताया कि मुकुल ने बीते गुरुवार से ही तैरना सीखना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया, “मुकुल अपने चचेरे भाई विकास के साथ तैराकी करने गया था और दुर्घटना के वक्त विकास तरणताल के बाहर था।”

मुकुल फराश बाजार निवासी अपने परिजनों की इकलौती संतान था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है और मुकुल की मौत का ठीक-ठीक पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493