उप्र राजभवन में लगेगी पुष्प प्रदर्शनी

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक का आवास राजभवन फरवरी में जहां फूलों की खुशबू से महकेगा वहीं अपनी खूबसूरती भी बिखेरेगा।

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक का आवास राजभवन फरवरी में जहां फूलों की खुशबू से महकेगा वहीं अपनी खूबसूरती भी बिखेरेगा।

आगामी 21 व 22 फरवरी को राजभवन प्रांगण लखनऊ में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनी को और अधिक व्यापक बनाने हेतु औद्यानिकी क्षेत्र में अग्रणी अन्य प्रदेशों को भी सहभागिता हेतु आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन आगामी 21 फरवरी, को कराने के लिए मुख्यमंत्री से तथा पुरस्कार वितरण हेतु 22 फरवरी को राज्यपाल द्वारा कराने का अनुरोध किया जाए। इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493