विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना होगा : राम नाइक

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने गणतंत्र दिवस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने गणतंत्र दिवस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हमारा देश एक सशक्त जनतंत्र के रूप में पूरे विश्व में प्रतिष्ठित है। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता की अद्भुत विशेषता हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति रही है। एकता और सौहार्द से ही देश का संगठित विकास हो सकता है।

नाइक ने अपील कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें नए संकल्प के साथ देश और प्रदेश के विकास के लिए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों से बचकर हमें विकास में सहयोग करना होगा, इसी में राज्य और देश का हित निहित है।

राज्यपाल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 8:30 बजे दूरदर्शन पर और रात्रि 8 बजे आकाशवाणी पर जनता के नाम संदेश देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493