इस भंेट में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को मथुरा के जवाहर बाग की घटना, कैराना व दादरी मामला तथा लखनऊ में गत दिनों हुई लूटपाट व डकैती की घटनाओं पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। जिस पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि इन घटनाओं की लिखित रिपोर्ट उनके पास अवलोकन के लिए जल्द से जल्द भेजी जाए।
राज्यपाल ने मथुरा के जवाहर बाग घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रथम ²ष्टया यह मामला अवैध कब्जे का प्रतीत होता है। इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसलिए सरकारी जमीनें जैसे प्राधिकरण, नगर निगम, ग्राम पंचायत की जमीनों पर अवैध कब्जे की नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
नाईक ने फीस वृद्धि से संबंधित नियमों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के संबंध में भी मुख्यमंत्री से वार्ता की।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-7(14) में विश्वविद्यालयों को अध्यादेश के द्वारा फीस वृद्धि का अधिकार प्राप्त है जबकि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-52(3)(सी) के अनुसार फीस आय का एक अंग है। इसमें राज्य सरकार का अनुमोदन आवश्यक है।
dharmpath.com dharmpath