जम्मू/श्रीनगर , 14 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को इस मौसम का सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शीतकालीन राजधानी जम्मू का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा, “श्रीनगर में अब तक इस गर्मी का सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में मंगलवार का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।”
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “चार जून को जम्मू शहर में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
हालांकि, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में बारिश होने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, “इस अवधि में बारिश से कुछ डिग्री औसत तापमान कम होने से कुछ राहत मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath