बांदा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय में संचालित रिलायंस टेलीफोन टॉवर में कार्यरत इंजीनियर का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है।
शहर कोतवाल डी.पी. तिवारी ने बताया, “झांसी जिले की नई बस्ती निवासी प्रेम वर्मा (43) यहां रिलायंस टेलीफोन टॉवर में सिंक्रोनाइजेशन इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, उसका शव डीएम कालोनी के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है।”
उन्होंने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है। टावर के अन्य कर्मचारियों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath