उप्र : रेलकर्मी के बेटे को पेंट्रीकार वेंडरों ने पीटा

वास्को-डी गामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12779 गोवा एक्सप्रेस वास्को डी गामा से चलकर झांसी ओर चली आ रही थी। इसी दौरान अचानक पेंट्रीकार वेंडरों ने एक यात्री को चोरी के आरोप में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर इसकी किसी प्रकार झांसी जीआरपी व आरपीएफ को दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ प्लेटफार्म पहुंच गई और घटना की जानकारी कर पकड़े गए युवक को उतार लिया।

पकड़े गए युवक के अनुसार, वह बीना का रहने वाला है और उसके पिता राजस्थान में रेलकर्मी है। वह रेलवे पास से भोपाल से बीना के लिये ट्रेन में बैठ गया। इसी दौरान बीना स्टेशन स्टॉप न होने के कारण वह चेन पुलिंग करने के लिए पेंट्रीकार में घुस गया।

वेंडरों ने चोरी के शक में उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर कोच अटेंडेंड ने शिवराज सिंह ने झांसी जीआरपी व आरपीएफ को इसकी सूचना दे दी। जीआरपी व आरपीएफ उसे पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, युवक से पूछताछ की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493