मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव मामों का है। सदर कोतवाल पदम सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मामों गांव के पास रेलवे कर्मी भगवान सिंह को रायफल के साथ दबोचा गया। भगवान सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है।
उधर, भगवान सिंह का कहना है कि उसके बेटे की गांव में दुश्मनी चल रही है। बीते दिनों बेटे पर फायरिंग हुई थी। उसकी सुरक्षा के लिए भगवान सिंह ने यह राइफल पांच हजार रुपये में खरीदी थी।
dharmpath.com dharmpath