उप्र : लापता युवती का शव नहर में मिला

युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके शव पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने युवती की हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक, दयानतपुर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका एक नर्सिगहोम में काम करती थी।

पुलिस को संदेह है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493