उप्र : लोकतंत्र सेनानियों को नकवी करेंगे सम्मानित

खास बात यह है कि गोष्ठी में केंद्रीय संसदीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि 26 जून को जेपी (जयप्रकाश नारायण) के आंदोलन को 41 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस आंदोलन से घबराकर उस समय की कांग्रेस सरकार एवं तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, जो भारतीय लोकतंत्र पर कलंक था। उस दौरान कई तरह के अत्याचार हुए, लाखों लोग जेल भेज दिए गए, समाचार पत्रों पर भी सेंसरशिप लगा दी गई थी।

उन्होंने कहा कि आपातकाल की पृष्ठभूमि और जेपी आंदोलन नई पीढ़ी को न्याय की आवाज उठाने तथा उस समय जो जेल गए, उनका भी हम स्मरण करें, इसलिए 26 जून को विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493