उप्र : बरेली में सेना भर्ती रैली 27 जून से

सेना भर्ती के बारे में रक्षा मंत्रालय की जनसंर्पक अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि म्यूजिशियन (खुला वर्ग) सहित सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती रैली 27 जून से 1 जुलाई तक जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी), बरेली में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के पूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों तथा सगे भाइयों के लिए आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंटों के पूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

गार्गी सिन्हा ने बताया कि यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा के तहत आयोजित होनेवाले इस भर्ती रैली में अलग-अलग राज्यों के अभ्यार्थियों के लिए अलग-अलग दिन तय किया गया है। इसके तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यार्थी 27 जून को रैली में शामिल होंगे। वहीं राजस्थान के अभ्यार्थी 28 जून को, हरियाणा एवं अन्य किसी भी राज्यों के अभ्यार्थी 29 जून को शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों एवं सैनिक ट्रेड्समैन, जिसमंे म्यूजिशियन पद शामिल है, पदों के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 30 जून को होगी।

वहीं सैनिक लिपिक पद के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेंट के सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए) भर्ती रैली 1 जुलाई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493