उप्र : विधान परिषद की 13 समितियों में सभापति नियुक्त

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उप्र विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने उप्र विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1956 के नियम-75 (1) व 76 के अंतर्गत गठित सदन की 13 समितियों में वर्ष 2017-2018 के लिए सभापतियों को नियुक्त किया है।

डॉ. यादव ने बताया कि नियम पुनरीक्षण समिति में डॉ. राजपाल कश्यप, विशेषाधिकार समिति में जयपाल सिंह व्यस्त, याचिका समिति में राज बहादुर सिंह चंदेल, आश्वासन समिति में ओम प्रकाश शर्मा, वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति में अशोक बाजपेई, प्रश्न एवं संदर्भ समिति में यशवंत सिंह, संसदीय अध्ययन समिति में दिनेश प्रताप सिंह, संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति में नरेंद्र सिंह भाटी को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि विधान मंडल सदस्यों के आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति में डॉ. असीम यादव, विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद आदि से संबंधित जांच समिति में नरेश चंद्र उत्तम, प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति में डॉ. विजय यादव, विनियमन समीक्षा समिति में सुनील कुमार चित्तौड़ और विधाई समाधिकार समिति में मधु गुप्ता को सभापति नियुक्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493