नोएडा, 7 जून (आईएएनएस)। शाइन केमफ्लो नाम की कंपनी ने अल्कलाइन वॉटर सिस्टम को किफायती दरों पर लॉन्च किया है।
शाइन केमफ्लो के निदेशक राशिद नसीम ने मंगलवार को लॉन्च के मौके पर कहा, “अल्कलाइन वॉटर (क्षारीय पानी) शरीर में आवश्यक पोषण तत्वों की अवशोषण प्रकिया को सुधारता है। एंटी आक्सीडेंट्स को बढ़ाता है। इसका उच्च पीएच लेवल शरीर में कोलेस्ट्राल और वसा के स्तर को संतुलित रखता है। अस्वच्छ पानी व खानपान से होने वाली पाचन प्रक्रिया की समस्या को अल्कलाइन वॉटर ठीक कर सकता है। इससे हमारे शरीर का पीएच लेवल भी बढ़ता है जिससे डिब्बा बंद खाने से धीमी हुई पाचन प्रकिया सामान्य हो जाती है। आज भी कई लोग अल्कलाइन वॉटर की पहुंच से दूर हैं, ऐसे में हम बेहद सस्ती दरों में यह उत्पाद लॉन्च कर रहे हैं, जिससे हर व्यक्ति तक स्वच्छ पानी की पहुंच को सुनिश्चित किया जा सके।”
उन्होंने बताया, “हमने अपने उत्पाद को आर ओ प्लस अल्कलाइन वॉटर सिस्टम, एयूवी प्लस अल्कलाइन वॉटर सिस्टम में लांच किया है जिसकी कीमती हमने काफी कम रखी है। हमने तीन मॉडल लांच किए हैं। पहले देसी आरओ की कीमत 11,000, अल्ट्रा प्लस आरओ की कीमत 7,500 और अल्ट्रा आरओ मात्र 5,500 में उपलब्ध होगा। यह सभी उत्पाद जुलाई के पहले सप्ताह से बाजार में उपलब्ध होंगे।”
dharmpath.com dharmpath