उप्र : विधायक डब्लू ट्रैक्टर लेकर खेतों में उतरे

किसी ने धान की नर्सरी के लिए खेतों को तैयार किया तो कोई धान की रोपाई के लिए खेतों को जोताई और मेढ़बंदी करने में व्यस्त दिखा। बारिश ने मौसम को ऐसा खुशनुमा बनाया कि किसान खेतीबारी के काम में जुट गए। उन्होंने अपने खेत पर मेड़बंदी करने के साथ ही ट्रैक्टर से खेतों की जोताई का काम किया।

जिन किसानों ने पहले ही धान का बिचरा डाला था, वे धान की रोपाई में जुट गए। विधायक डब्लू ने भी अपने चाचा धर्मराज सिंह के साथ धान की रोपाई के लिए खेतों की जोताई की।

विधायक ने स्वयं खेतों में ट्रैक्टर चलाया। इसके बाद अपने चाचा संग मिलकर फावड़े से खेतों की मेड़बंदी की।

किसान हरिहर सिंह ने बताया कि जब मनोज सिंह विधायक नहीं थे, तब वह पूरे दिन अपने दादा बब्बन सिंह के साथ खेत में काम करते थे। बचपन में वह अपने दादा के साथ खेत पर सिंचाई के लिए रेहट चलाने के लिए बैलों को हांका करते थे। आज विधायक बनने के बाद भी खेतों से उनका लगाव नहीं टूटा, जो उनकी सादगी को दर्शाता है।

विधायक मनोज सिंह ने बताया, “किसान का बेटा हूं। खेती-किसानी से बचपन से ही जुड़ाव है। समय निकालकर मैं भी खेतों पर थोड़ा बहुत समय जरूर देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493