जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निषेधाज्ञा लागू

जम्मू, 29 जून (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अमरनाथ जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है।

रामवन के जिलाधिकारी ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी। इसके बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप से जवाहर टनल तक कहीं भी न तो लोग जुटेंगे और न ही प्रदर्शन कर सकेंगे।

आदेश के मुताबिक, “निषेधाज्ञा मुस्लिम समाज के त्योहार शाब-ए-कद्र अथवा जुमे की नमाज और ईद पर लागू नहीं होगी।”

आदेश के मुताबिक, “निषेधाज्ञा दो जुलाई से लागू होगी और अमरनाथ यात्रा चलने तक जारी रहेगी।”

इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय के सचिव एल.सी. गोयल ने सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया और यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। गोयल ने रविवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493