उप्र : वृंदावन के विधवा आश्रमों में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

घोषणा के मुताबिक, विधवा आश्रमों में आरओ वाटर सिस्टम, सेंट्रलाइज्ड सोलर वाटर हीटर, सोलर पावर प्लांट तथा कमरों के लिए वाटर कूलर जैसी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएंगी।

यादव ने इन सुविधाओं की घोषणा समाज के दुर्बल, निराश्रित एवं संसाधन विहीन वर्गों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर की है।

दरअसल, राज्य सरकार द्वारा वृंदावन में स्थित विधवा आश्रमों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। कई आश्रमों का नवीनीकरण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष पर तेजी से काम किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493