उप्र : लूट के जेवरात समेत 4 लुटेरे गिरफ्तार

पीपरीडीह से नखतपुर के बीच में थानाध्यक्ष मरदह व क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप में बुधवार शाम भैंसही पुल के पास चार नफर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान सुनील पासी उर्फ राहुल पुत्र मुसाफिर साकिन सोनरा थाना मरदह, पप्पू यादव पुत्र लालचंद, सिंटू गौड़ पुत्र बिंदू गौड़ (अलीगढ़ थाना चिरैयाकोट मऊ), श्यामजीत राम पुत्र रामाधार राम (लिंधियां थाना दुल्लहपुर) के रूप में हुई।

पकड़े गए आरोपियों के पास से 300 ग्राम लूटी गई जेवरात, सफेद धातु, दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल, दो अदद देशी तमंचा 215 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 3 अदद मोबाइल फोन व लूट के 6200 रुपये नगद बरामद किया गया। इस सफलता के लिए पुलिस टीम को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493