उप्र : वेलेंटाइन डे पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कड़ा पहरा

लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय ने वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले अपने छात्रों को एक फरमान जारी किया है। विश्वविद्यालय ने आदेश दिया है कि छात्र-छात्राएं परिसर में वेलेंटाइन डे न मनाएं।

छात्रों ने इस आदेश को विश्वविद्यालय प्रशासन की छोटी सोच करार दिया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, “अगर कोई छात्र-छात्रा वेलेंटाइन डे मनाते पाया गया तो उसके खिलाफ विश्वविद्यालय कड़ी कार्रवाई करेगा।”

प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी छात्र-छात्रा परिसर में वेलेंटाइन डे न मनाएं। सख्त हिदायत दी गई है कि अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ विश्वविद्यालय कड़ी कार्रवाई करेगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी को विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दिन न तो कोई अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी न ही कोई प्रयोगात्मक परिक्षाएं होंगी। परिसर में इस दिन किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को भी प्रतिबंधित किया गया है। इसी कारण छात्र-छात्राओं को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि विश्वविद्यालय न आएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493