उप्र : व्यापारी के 4.42 लाख रुपये मिनटों में पार

बताया जाता है कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा निवासी सब्जी व्यापारी हरिशंकर गुप्ता ने मुहम्मदाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 4 लाख 42 हजार रुपये निकालकर अपनी डिग्गी में रखा था। इस बीच वह तहसीलदार आवास के पास गाड़ी खड़ी करके बगल के प्रेस में शादी का कार्ड लेने चला गया।

इसी दौरान चोर मौका देखकर बाइक की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे रुपये चंपत हो गए। सब्जी व्यापारी जब कार्ड लेकर बाइक के पास पहुंचा तो उसने टूटी हुई डिग्गी देखी, जिसमें रखे हुए रुपये गायब थे।

सब्जी व्यापारी ने इस घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद व कोतवाल दिलीप सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छान-बीन में जुट गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493