उप्र : शादी में खाना खाने से 150 से ज्यादा बीमार

सोमवार देर शाम बीमार हुए लोगों का इलाज गाजीपुर जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने इस घटना में 70 लोगों के बीमार होने की पुष्टि की है, जबकि एसओ के मुताबिक सैदपुर नंदगज समेत जिला अस्पताल में कुल 32 लोग भेजे जा चुके हैं। फिलहाल घटना से गांव में हड़कंप और अफरातफरी की हालत बनी हुई है।

समनपुर गांव के महरूम सगीर अहमद की बेटी अजीजुर निशा की शादी थी। बारात दिलदारनगर क्षेत्र के सिहाने गांव से आई हुई थी। शादी समारोह मे दावत खाने के बाद बड़ी संख्या में बाराती और घारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अब तक सात दर्जन से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए है। जिला अस्पताल में दाखिल पीड़ितों में मुहम्मद नसीम (10) पुत्र आशिफ, मुहम्मदा (65), मुहम्मद जमीर (10) पुत्र जैउद्दीन, रौनक (20), आदिब, रिजवान (9) पुत्र अमीन, मुन्नी (12) पुत्री फकरुद्दीन रहमत, रेशमा (20) पत्नी एकलाक, रेशमा (17) पुत्री अहमद, आफरिन (13) पुत्री अहमद, सलमा बानो (26) पत्नी रईस अहमद, शहजाद (14) पुत्र जबीउल्लाह, समीम अहमद (25), आदिब (8) पुत्र अहमद, फैज (6) पुत्र अहमद, समसुन (56) पत्नी मकबूल, हिना खातून (13) पुत्री मैजुद्दीन, आमरिन खातून (13) पुत्री अहमद, जिमा (13) पुत्री जमील अहमद, शबीना (18) पुत्री असगर, मुहम्मद अमान पुत्र मुहम्मद इदरीस, शबाना (35) पत्नी इरफान अहमद, नूर आफजा बेगम (45) पत्नी रजी हसन, रौनक (15) पुत्र जमील, गुड़िया (18) पुत्री अबुल वफा, शबाना (16) तथा फरजाना (15) पुत्री शफीर अहमद आदि हैं।

घटना की सूचना पर मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों को इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493