यह धनराशि मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) के तहत शामली जिले के दो विकास खंडों ऊन के बावरिया कॉलोनी एवं कांधला के रसूलपुर गुजरान में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए जारी की गई है।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ की विशेष सचिव डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि विकास खंड ऊन (शामली) के बावरिया कॉलोनी के लिए 10.07 लाख रुपये तथा विकास खंड-कांधला (शामली) के रसूलपुर गुजरान के लिए 10.07 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath