उप्र : प्रदर्शन कर रहीं संविदा एएनएम कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज

प्रदर्शनकारी कार्यकत्रियों ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर हमारी मांगे शीघ्र नहीं मानी गई तो सभी सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगी।”

उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पिंकी सरकार ने बताया, “उनका संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध है। पिछले कई दिनों से संगठन के बैनर तले संविदाकर्मी महिलाएं अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण भवन में धरना प्रदर्शन कर रही थीं। कोई जिम्मेदार उनकी बाते सुनने नहीं आया तो सभी प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए।”

इसके बाद शनिवार सुबह एएनएम कार्यकत्रियां हजरतगंज चौराहे पहुंची और मानव श्रृंखला बनाकर चौराहे को जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें हटाना चाहा, लेकिन वह नहीं मानी। यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

घंटों चले बवाल के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई। प्रदर्शन के काफी देर बाद यातायात बहाल हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493