उप्र : शाहजहांपुर के कारागार में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शाहजहांपुर, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जिला कारागार में नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन कैदी की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव शौचालय के गटर से देर शाम बरामद किया गया।

कारागार अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया, “दो मई, 2017 से अपनी आठ साल की बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद बण्डा थाना क्षेत्र के भगवंतापुर गांव निवासी लालू का शव बैरक के पीछे बने शौचालय के गटर से बरामद हुआ है। देर शाम तक जब वह अपने बैरक में नहीं पहुंचा, तब उसकी तलाश की गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने उसका शव गटर से निकाला और उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।”

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना सदर बाजार थाने में दर्ज कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह आत्महत्या है या हत्या, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493