मप्र में बादल छाए, बारिश की संभावना

भोपाल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

राज्य में ओखी चक्रवात के असर के चलते मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को आसमान में बदली छाई रहने के साथ चल रही हवाएं ठिठुरन बढ़ाने वाली हैं। बीती शाम राजधानी सहित अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं और ठंड के भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। भोपाल में बुधवार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 13 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26़ 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493