उप्र : शिक्षामित्रों का समायोजन सोमवार से

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि महिलाओं और विकलांग शिक्षामित्रों को काउंसलिंग में रिक्त शिक्षकों के पदों पर समायोजन को प्राथमिकता मिलेगी।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने 9 अप्रैल को ही शासनादेश जारी होने के बाद समायोजन का कार्यक्रम तय कर दिया है। 11 अप्रैल को बीटीसी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का ब्योरा परिषद को देना था। शनिवार को अवकाश के बावजूद परिषद को ब्योरा ऑनलाइन भेज दिया गया है।

अब सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के स्तर से शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर पदों को विज्ञापित किया जाएगा। सहायक अध्यापक के पद विज्ञापित होने के बाद शिक्षामित्रों से आवेदन लेकर सीधे काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

काउंसलिंग जिला स्तर पर होगी और दस दिनों तक 15 से 25 अप्रैल के बीच चलेगी। इसके बाद चयनित शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे और दस दिनों के भीतर उन्हें ज्वाइन करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव हीरा लाल गुप्ता ने शिक्षामित्रों के दूसरे बैच के समायोजन के लिए 30 अप्रैल की तिथि तय कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493