उप्र : शिवपाल के बेटे की शादी में पहुंची नामचीन हस्तियां

सैफई (उत्तर प्रदेश), 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे बारात धूमधाम से निकली। इसमें शरीक होने के लिए कई नामचीन हस्तियां सैफई पहुंची हैं। इनमें कई पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।

शादी में शिरकत करने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सपा के पूर्व नेता अमर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, जया बच्चन, जयाप्रदा, आचार्य प्रमोद कृष्णन सहित कई मशहूर हस्तियां नजर आईं।

शिवपाल ने कहा कि यहां सभी लोग मन से आए हैं।

कृष्णन ने चुटकी लेते हुए कहा, “सभी मन से तो आएं हैं, लेकिन मन की बात न करें, क्योंकि इस पर सिर्फ प्रधानमंत्री का हक है।”

आदित्य की शादी राजलक्ष्मी से हो रही हैं। राजलक्ष्मी की मां शारदा कुंवर सिंह राजपुताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव तीन बार विधायक रह चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजलक्ष्मी के नाना हैं। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह एक दौर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबियों में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि 17 फरवरी को दोनों की सगाई हुई थी। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 13 मार्च को उनका रिसेप्शन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493