उप्र : श्रद्धालुओं के लिए मेला स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, 54240/54243 गोंडा-मनकापुर-गोंडा मेला स्पेशल गाड़ी 13 से 18 अप्रैल तक तथा 55034/55028 गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा मेला स्पेशल गाड़ी 7 से 16 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के इस फैसले के कारण अब 54240 मनकापुर-गोंडा मेला स्पेशल मनकापुर से 12.50 बजे प्रस्थान कर गोंडा 13.25 बजे पहुंचेगी। 54243 गोंडा-मनकापुर मेला स्पेशल गोंडा से 14.05 बजे प्रस्थान कर मनकापुर 15.20 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह 55034 गोंडा-तुलसीपुर मेला स्पेशल गोंडा से 12.15 बजे प्रस्थान कर तुलसीपुर 14.25 बजे पहुंचेगी। 55028 तुलसीपुर-गोंडा मेला स्पेशल तुलसीपुर से 14.45 बजे प्रस्थान कर गोंडा 16.40 बजे पहुंचेगी। दोनों मेला स्पेशल गाड़ियां अपने यात्रा मार्ग के सभी स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकेगी।

इसके अलावा 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर सवारी गाड़ी में 13 से 18 अप्रैल तक साधारण श्रेणी के 4 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 14213/14214 वाराणसी-गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का 13 से 18 अप्रैल तक मोतीगंज स्टेशन पर 1 मिनट का ठहराव दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493