बिहार : महिला, उसके 4 मासूम बच्चों की हत्या

छपरा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार किया है।

सारण के पुलिस अधीक्षक पंकज राज ने बताया कि धोबाही गांव निवासी नवीन सिंह के घर से एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान पूजा देवी और उसके दो बच्चों निखिल (3) और नैतिक (2) के रूप में की गई है।

राज ने बताया कि पूजा का पति नवीन सिंह बिहार से बाहर किसी अन्य राज्य में रहता है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज के कारण हत्या का लगता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूजा की मां रेखा देवी के बयान के आधार पर अमनौर थाना में दहेज के कारण हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में परिवार के तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा की सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पूजा को अपने मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव डाला जा रहा था। पैसे नहीं लाने के कारण ससुराल वाले उसे हमेशा यातनाएं दे रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493