जेवेन बना रॉयल्स चैलेंजर्स का किट प्रायोजक

बेंगलुरू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। खेलों से जुड़े विभिन्न उत्पात बनाने वाली कंपनी-जेवेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए फ्रेंचाइजी टीम-रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ किट प्रायोजक के तौर पर जुड़ने की घोषणा कर दी है।

कंपनी के सह मालिक और टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने कहा, “हम इस बात से आश्वस्त हैं कि भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर जो तकनीक जेवेन ने इजात की, वह बेंगलोर के खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। मुझे यकीन है कि किट का डिजाइन टीम के समर्थकों को काफी पसंद आएगा।”

जेवेन मशहूर कंपनी रीवॉक की जगह बेंगलोर की टीम का किट प्रायोजक बना है जोकि टीम को मैच किट, अभ्यास किट, यात्री किट उपलब्ध कराएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493