लखनऊ, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने संगठन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी बसपा के एक नेता ने बुधवार को दी।
मायावती ने बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को अलीगढ़ एवं आगरा क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उनके पास पहले से ही लखनऊ का प्रभार है।
सिद्धार्थ से कानपुर का प्रभार वापस लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राम कुमार कुरील को दे दिया गया है। कुरील को पहले से ही चित्रकूट और झांसी क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath