लीबिया : आईएस के साथ संघर्ष में 16 सैनिकों की मौत

मिसराता जिले के सेंट्रल हॉस्पिटल के माडिया अधिकारी अजीज इसा ने बताया, “संघर्ष में सरकार के 16 सैनिकों की मौत हो गई और 60 सैनिक घायल हो गए।”

सरकारी सुरक्षाबलों के एक सैन्य सूत्र ने कहा कि पश्चिमी सिरते में आतंकवादियों और वायु सेना के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इसमें आईएस के दर्जनों लड़ाके मारे गए।

अस्पताल के मुताबिक, लीबिया की सरकार के सैनिकों और आईएस के बीच मई से जारी संघर्ष में सरकार के सैकड़ों सैनिकों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493