पटना, 22 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम हुई बारिश की वजह से बुधवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह में बदली छाई रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, पूर्णिया में 22.9 डिग्री तथा गया में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 21.20 मिलीमीटर, भागलपुर में 88 मिलीमीटर तथा पूर्णिया में 97.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath