नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी और शाम या रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath