भोपाल, 22 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बादल बरसे, जिससे तापमान में बदलाव आया है। हवाएं राहत देने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान हवाओं के बीच बारिश का क्रम बना रहेगा।
राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, ग्वालियर में 27.4 डिग्री और जबलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, इंदौर में 33.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.2 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath