महिला के शरीर पर कई जगह मारपीट व गंभीर घाव के निशान मिले। इसके बाद उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां प्राथमिक उपचार के लिए उसे भर्ती कराया गया। खास बात यह है कि इलाज के दौरान महिला के गुप्तांग में से एक बड़ा पत्थर मिला, जिसे देख स्टाफ नर्स दंग रह गईं।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि अभी महिला की हालत गंभीर है, वह अर्धचेतना में है। उन्होंने कहा कि सर्जन के द्वारा ऑपरेशन की बात कही जा रही है। वहीं अभी इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं होने की बात कही गई। लेकिन महिला के साथ एक होमगार्ड के आने पर पुलिस की लापरवाही प्रतीत हो रही है।
आशंका जताई जा रही थी कि हमलावर ने दुष्कर्म के दौरान महिला के गुप्तांग में पत्थर डाल दिया। फिलहाल सदर अस्पताल के चिकित्सक अब इलाज के बाद पीड़िता की स्थिति ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath