मप्र के सिवनी में पकड़ा गया आवारा बाघ

सिवनी, 21 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले ग्रामीण इलाकों में विचरण कर रहे बाघ को मंगलवार को पेंज टाइगर रिजर्व प्रबंधन के रेस्क्यू दल ने हाथियों की मदद से बेहोश कर पकड़ लिया। इस बाघ को सीधी स्थित संजय गांधी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, सिवनी वन मंडल के मिर्चीवाड़ी, दूल्हापुर, बापूटोला, सुकला, खमरिया, ओझाटोला आदि गांवों में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहे बाघ को आज सफलता से पकड़ लिया गया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) जितेंद्र अग्रवाल ने बाघ विचारण क्षेत्र में वन्य-प्राणियों की कमी और विरल वन होने के कारण ने संजय टाइगर रिजर्व भेजने के निर्देश दिए हैं। पकड़े गए बाघ को सीधी के लिए रवाना कर दिया गया।

क्षेत्र संचालक शुभ रंजन सेन ने बताया कि बाघ कई गांवों में लगातार मवेशियों का शिकार कर रहा था। वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने हाथियों की मदद से बेहोश कर पकड़ा। बाघ के शरीर पर हल्के खरोंच के निशान भी पाए गए, जिनका उपचार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493