पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित एम.एम. पब्लिक स्कूल के छात्रों का टूर मंसूरी जा रहा था। छात्रों के साथ स्कूल का स्टॉफ भी था। बस के आगे स्कूल के स्टाफ की सेंट्रो कार चल रही थी।
पुलिस ने कहा कि दौराला थाना क्षेत्र में कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कार में सवार दिल्ली की रोहिणी निवासी स्कूल की शिक्षिका दीपाली (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार श्रुति वत्स, साहिल वत्स, दिनेश वत्स गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षका की मौत के बाद स्कूल का टूर रद्द कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath