परफ्यूम कंपनी के 6 निदेशकों पर 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की एक परफ्यूम बनानेवाली कंपनी सूर्या विनायक इंडस्ट्रीज लि. के 6 निदेशकों के खिलाफ डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर से साल 2007 से 2012 के बीच 122.49 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के जुर्म में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में एजेंसी ने शनिवार को कंपनी के निदेशकों संजय जैन, राजिव जैन, रोहित चौधरी, संजीव अग्रवाल, राजीव जैन, कमल कांत शर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के आवास पर छापेमारी की।

ये आरोपी सूर्या विनायक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सूर्या विनायक हॉस्पिटल्स लिमिटेड के निदेशक और प्रमोटर हैं।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने सूर्या विनायक समूह के प्रमोटरों और निदेशकों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं।

अधिकारी ने कहा कि अप्रैल में सीबीआई ने संजय जैन, राजीव जैन, रोहित चौधरी और संजीव अग्रवाल को इस मामले में बैंकों के एक समूह से 2,240 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के जुर्म में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493