उप्र : सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत

जनपद में थाना मोंठ अंतर्गत मोहल्ला कटरा निवासी 28 वर्षीय सुनीता अपने पति प्रदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दतिया जा रही थी। अभी दंपति दतिया के समीप ही पहुंचे थे, कि तभी महिला चलती मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को देख राहगीरों ने इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं दूसरी ओर सीपरी बाजार थानांतर्गत अमरीक बिहार कालोनी निवासी 53 वर्षीय शांति देवी पत्नी अयोध्या प्रसादघर से दूध लेने के लिए निकली थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493